1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फेसबुक से शुरु हुआ प्यार, मांगा दहेज हुई तकरार

फेसबुक से शुरु हुआ प्यार, मांगा दहेज हुई तकरार

अमृतसर: फेसबुक लोगों को जोड़ने का मंच मुहैया तो करता ही है लेकिन साथ ही साथ दो दिलों का भी मेल कराता है। आजकल ज्यादातर प्रेम कहानियां फेसबुक से ही शुरु हो रही है। ऐसी

फेसबुक से शुरु हुआ...- India TV Hindi
फेसबुक से शुरु हुआ प्यार, मांगा दहेज हुई तकरार

अमृतसर: फेसबुक लोगों को जोड़ने का मंच मुहैया तो करता ही है लेकिन साथ ही साथ दो दिलों का भी मेल कराता है। आजकल ज्यादातर प्रेम कहानियां फेसबुक से ही शुरु हो रही है। ऐसी ही प्रेम कहानी अमृतसर में हुई, जो अंजाम तक यानी शादी तक नहीं पहुंच पाई।

हरीपुरा की रहने वाली ज्योति भगत की दो साल पहले फेसबुक के जरिए भूपिंदर से मुलाकात हुई और कुछ ही दिनों में दोनों का अफेयर चल पड़ा। और फिर दोनों ने शादी के बंधन में जुड़ने का फैसला कर लिया।

ये प्रेम कहानी परवान चढ़ती गई और बात शादी तक पहुंच गई लेकिन तभी दुल्हन ने जब दुल्हे का सही रंग-ढंग देखा तो न सिर्फ उसका प्रेम काफूर हो गया बल्कि उसने अपने प्रेमी को बाहर का रास्ता भी दिखा दिया।

Latest India News