यह मंदिर तीन दिन के लिए ऐसे ही सजा रहता है यानी कि धनतेरस से लेकर दीपावली तक। जब यह मंदिर सज जाता है तो इसकी खुबसूरती देखने लायक होती है। मंदिर को नोटों से सजा कर तैयार कर दिया गया है। जिसमें 10 रुपए से लेकर 500 रुपए के नोट की मालाएं भक्तों ने बनाई हैं।
महालक्ष्मी के मंदिर की सजावट के लिए भक्तों का ताता लगा हुआ है। सबके हाथ दान देने के लिए आगे चले आ रहे है। माना जाता है कि पिछले साल इस मंदिर की सजावट करीब 80 करोड़ रूपए से की गई थी। मान्यता है कि महालक्ष्मी के मंदिर में नोट रखने से सालभर आपके घर धन की कमी नही होती है। जिससे घर में धन-समृद्धि बनी रहती है। इन नोटो की मंदिर के अंदर इंट्री बाकायदा नंबर के साथ होती है।
इस मंदिर में इन दिनों में हजारों व्यक्ति दर्शन के लिए आते है। जिसके कारण यहां की सुरक्षा व्यवस्ता बहुत ही सख्त है। हर जगह सीसीटीवी कैमरा लगे हुए है और अधिक मात्रा में पुलिस तैनात है। यह मंदिर दीपावली के दिन 24 घंटे के लिए खुला रहता है।
ये भी पढ़े- अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए दीपावली में करें लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप
Latest India News