1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक बलात्कारी का माफीनामा! दर्ज हुई FIR

एक बलात्कारी का माफीनामा! दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली: कहते हैं कुछ गलतियां ऐसी होती है जिनको माफ नहीं किया जा सकता है। पीपली लाइव फिल्म के सह-निर्देशक महमूद फारुकी पर अमेरिकी छात्रा के साथ बलात्कार का आरोप है। सूत्र बता रहे

एक बलात्कारी का...- India TV Hindi
एक बलात्कारी का माफीनामा! दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली: कहते हैं कुछ गलतियां ऐसी होती है जिनको माफ नहीं किया जा सकता है। पीपली लाइव फिल्म के सह-निर्देशक महमूद फारुकी पर अमेरिकी छात्रा के साथ बलात्कार का आरोप है। सूत्र बता रहे हैं कि इस घटना के बाद फारूकी ने इसके बाद ई-मेल करके लड़की से माफी मांगी है। लेकिन सवाल खड़ा होता है कि एक बलात्कारी के माफीनामे को देश का कानून और पीड़िता कितना महत्व देती हैं।

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि लड़की अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी की पीएचडी छात्रा है और रिसर्च के सिलसिले में दिल्ली आई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित स्टूडेंट फारुकी के संपर्क में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए आई थी। सूत्रों के मुताबिक लड़की गोरखपुर में ही रिसर्च कर रही थी। फारुकी भी गोरखपुर के रहने वाले हैं। लड़की रिसर्च में मदद के लिए 28 मार्च को सुखदेव विहार स्थित फारुकी के घर गई, जहां फारुकी ने उसका रेप किया। पीड़ित लड़की का कहना है कि घटना के वक्त फारुकी नशे में थे।

अगली स्लाइड में जानिए कौन है फारुकी

Latest India News