1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक बलात्कारी का माफीनामा! दर्ज हुई FIR

एक बलात्कारी का माफीनामा! दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली: कहते हैं कुछ गलतियां ऐसी होती है जिनको माफ नहीं किया जा सकता है। पीपली लाइव फिल्म के सह-निर्देशक महमूद फारुकी पर अमेरिकी छात्रा के साथ बलात्कार का आरोप है। सूत्र बता रहे

कौन है फारूकी

पीपली लाइव की डायरेक्टर अनुषा रिजवी के पति हैं। साथ ही वे इस फिल्म में सह निर्देशन भी हैं।

पत्नी ने किया फारूकी का बचाव
इस आरोप के बाद फारुखी की पत्नी पूरी तरह से उनके बचाव में उतर आई हैं। पीपली लाइव की डायरेक्टर अनुषा रिजवी ने अपने पति को पूरी तरह से बेकसूर बताया है। आपको बता दें कि पीड़िता अमेरिका की कोलंबिया यूनीवर्सिटी में पीएचडी की छात्रा है और वो अपने एक शोध के सिलसिले में दिल्ली आई थी।

माफीनामा लिख चुके हैं फारुकी
सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद पीड़ित लड़की ने यूएस से फारुकी को मेल किया था। इसके जवाब में फारुकी ने अपना माफीनाम लिखकर लड़की को मेल भेजा। वहीं, फारुकी की पत्नीथ ने भी मेल पर पीड़िता को इंसाफ दिलाने की बात कही थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद लड़की ने अमेरीकी दूतावास से संपर्क साधा। अमेरिकी दूतावास ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा जिसके बाद इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फारुकी को गिरफ्तार किया।

Latest India News