A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर: विदेशी के जूतों में मिला 45 लाख रुपये का सोना

जयपुर: विदेशी के जूतों में मिला 45 लाख रुपये का सोना

विदेशी नागरिक को संदेह होने पर हिरासत में लिया और जामा तलाशी में उसके जूतों से डेढ़ किलो सोना बरामद किया गया। इस सोने की कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है।

<p>Representational pic</p>- India TV Hindi
Representational pic

जयपुर: अधिकारियों ने आज यहां एक विदेशी नागरिक को संदेह होने पर हिरासत में लिया और जामा तलाशी में उसके जूतों से डेढ़ किलो सोना बरामद किया गया। इस सोने की कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोने को जब्त कर लिया गया है और मामले में जांच चल रही है। आरोपी वतसना सांगफाचान लाओस का निवासी है और बैंकाक की एक उड़ान से यहां पहुंचा। संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया गया और उसके जूतों से सोना बरामद हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी अंग्रेजी नहीं बोल सकता और उसके फोन कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उसे आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।

Latest India News