1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गर्लफेंड के सामने थप्पड़ मारने पर उठाया ये खौफनाक कदम, जानिए

गर्लफेंड के सामने थप्पड़ मारने पर उठाया ये खौफनाक कदम, जानिए

30 दिन तक लड़की बनकर वो कातिल शिकार से मोहब्बत का ड्रामा करता रहा। बदले की आग में जल रहे उस शख्स का ये लव-ड्रामा एक साजिश का हिस्सा था। आखिर कई परतों में लिपटी इस साजिश का पूरा सच क्या है। क्या है कत्ल से जुड़ी एक थप्पड की वो कहानी जानिए।

ajay father

गर्लफ्रेंड के सामने थप्पड़ मरना बनी अजय की मौत का कारण
एक दोस्त के कातिल बनने की वजह थी एक थप्पड़। वही थप्पड़ जो जय ने अजय को उसकी गर्लफ्रेंड के सामने मारा था। गर्लफ्रेंड के सामने हुई उसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए अजय ने अपने दोस्त का कत्ल कर दिया।

एक महीने पहले उस दिन किसी बात को लेकर जय और अजय के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि जय ने अपने दोस्त के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। ये थप्पड़ अजय की गर्लफ्रेंड के सामने मारा गया था। कहानी यही नहीं रूकी। जय बार-बार अजय की गर्लफ्रेंड के सामने उसे उकसाता था। यही बात अजय के दिमाग में नफरत की सबसे बड़ी वजह बन गई

गर्लफ्रेंड के सामने हुई बेईज्जती का बदला लेने के लिए अजय के शातिर दिमाग में साजिश ने जन्म लेना शुरू कर दिया। करीब 30 दिन पहले उसने साजिश को हकीकत में उतारना शुरू कर दिया। अजय बखूबी जानता था कि जय की कमजोरी है लड़की। इसी कमजोरी को अजय ने बखूबी फायदा उठाया। लड़की बनकर अजय ने जय से संपर्क किया। जाल में फंसाने के लिए अजय कई बार लड़की की तरह बोलता भी था-यही वजह थी कि दोस्त के विश्वसघात से पूरी तरह बेखबर रहा जय।

नैंसी नाम बना अजय की मौत का फंदा
हकीकत में नैंसी नाम की कोई लड़की थी ही नहीं, लेकिन जय दोस्त के जाल में फंसाता चला गया। दरअसल शातिर अजय बीते एक महीने से नैंसी बनकर जय को बेवकूफ बना रहा था। मकसद था साजिश के तरह जय को मौत के घाट उतारकर इंतकाम की आग को ठंडा करना।

ऐेसे किया वारदात को अंजाम
शातिर जय ने अपनी साजिश में दोस्त संजय को शामिल किया-प्लानिंग के तहत 27 जुलाई की रात जय को मिलने के लिए बुलाया। जय सोचता रहा कि नैंसी से मुलाकात होगी, लेकिन वहां तो कातिल अजय मौत बनकर उसका इंतजार कर रहा था। संजय के साथ मिलकर अजय ने अपने दोस्त जय की लोहे की राड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मौके पर ही जय ने दम तोड़ दिया था।

हत्या को अंजाम देने के बाद अजय ने कानून की आंख में झूल झोंकने का पूरा खाका तैयार कर रखा था। कुछ दिनों तक वो सभी को नैंसी और किडनैपिंग की झूठी कहानी में फंसाने में कामयाब भी रहा, लेकिन सबूतों की रोशनी के आग उसके कातिल चेहरे से नकाब उतर गया। इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि गर्लफ्रेंड के सामने दोस्त के थप्पड का बदला इतना खौफनाक हो सकता है। एक थप्पड़। दो जिगरी दोस्तों को जानी दुश्मन बना सकता है।

Latest India News