नई दिल्ली: क्या आप विश्वास कर पाएंगे कि अहमदाबाद से 40 किमी दूर छापरा गांव के 18 साल के अर्पित का दिल उसके जन्म से ही शरीर के बाहर है और उसे धड़कते हुए कोई भी देख सकता है। डॉक्टर्स की माने तो यह देश का पहला ऐसा मामला है। इस मामले ने मेडिकल साइंस को भी आश्चर्य में डाल दिया है।
दिव्यभास्कर.कॉम कि रिपोर्ट के अनुसार एक किसान के घर जन्मे अर्पित ने पूरे मेडिकल जगत को हिला दिया है क्योंकि आमतौर पर इस तरह के बच्चों कि मौत जन्म के कुछ समय बाद ही हो जाती है लेकिन अर्पित बिल्कुल ठीक है और बच्चों कि तरह खेलता है, घर के सारे काम करता है, बाइक से लेकर ट्रेक्टर तक चलाता है।
1997 में जन्म के समय अर्पित का दिल बाहर देखकर डॉक्टर्स भी हिल उठे थे। उसका दिल बाहर देखकर डॉक्टर और उसके परिवार ने सोच लिया था कि यह ज्यादा दिन का मेहमान नहीं है, लेकिन अर्पित अब 18 साल का हो चुका है और उसने पूरे मेडिकल जगत को हिला कर रख दिया है।
अर्पित ने खुद यह बताया कि उसे कोई परेशानी नहीं होती वो अपना सारा काम खुद से कर लेता है। अर्पित नवीं कक्षा तक पढ़ा है और अब वह अपने पिता के साथ खेती और पशुपालन करता है।
अगली स्लाइड में पढ़ें किन समस्याओं के कारण बनती है यह स्थिति........
Latest India News