1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलगाम में आतंकियों ने सुरक्षा बलों की पोस्ट पर किया हमला , कोई हताहत नहीं

कुलगाम में आतंकियों ने सुरक्षा बलों की पोस्ट पर किया हमला , कोई हताहत नहीं

आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला किया लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ ।

File- India TV Hindi
Image Source : PTI Kashmir

श्रीनगर: आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला किया लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ । एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने शाम तकरीबन पांच बजे कुलगाम जिले के यारिपुरा इलाके में बेहिबाग स्थित पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त चौकी पर गोलियां चलायी। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि आतंकियों द्वारा किये गए हमले में कोई घायल नहीं हुआ। गोलीबारी के बाद आतंकी भाग निकले। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया । 

इन्हें भी पढ़ें:-

Latest India News