सर्जिकल स्ट्राइक पर भारतीय अखबारों में क्या रही सुर्खियां, देखिए यहां
भारतीय सेना की तरफ से पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर भारतीय अखबारों में क्या रही सुर्खियां, देखिए यहां
Published : Sep 30, 2016 07:09 pm IST, Updated : Sep 30, 2016 07:11 pm IST
1/10
दैनिक जागरण ने हेडिंग दी है उड़ी का बदला. गुलाम कश्मीर में घुसकर 7 आतंकी कैंप तबाह, 4 घंटे में 40 ढेर
2/10
दैनिक भास्कर ने हेडिंग दी है- देश ने चाहा, सेना ने कर दिखाया. पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा
3/10
हिंदुस्तान ने हेडिंग दी है-भारत ने पीओके में घुसकर मारा। हिंदुस्तान ने ग्राफिक्स के जरिए पूरे ऑपरेशन को बताने की कोशिश की है।
4/10
नवभारत टाइम्स ने लिखा है- ले लिया बदला, सर्जिकल हमले से
5/10
राजस्थान पत्रिका ने हेडिंग दी है- जय हिंद, पाक की छाती छलनी। ग्राफिक्स के जरिए हमले के पूरे प्लान को समझाने की कोशिश की गई है।
6/10
अमर उजाला ने हेडिंग दी है- पीओके में घुसी हिंदुस्तानी फौज
7/10
नई दुनिया की हेडिंग है- पोओके में घुसकर 38 को निपटाया, सीना ठोककर दुनिया को बताया
8/10
द टाइम्स ऑफ इंडिया की हेडिंग है- पाकिस्तान ने रेखा पार की, भारत ने एलओसी पार किया
9/10
हिंदुस्तान टाइम्स की हेडिंग- भारत ने एलओसी के पार आतंकी कैंपों पर किया हमला
10/10
द इंडियन एक्सप्रेस ने बड़ी सी हेडिंग में केवल- INDIA STRIKES लिखा है।