1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: मुंबई में लौटा ‘गुंडाराज’, उत्तर भारत के फलवाले की सड़क पर सरेआम पिटाई

Video: मुंबई में लौटा ‘गुंडाराज’, उत्तर भारत के फलवाले की सड़क पर सरेआम पिटाई

मुंबई: मुंबई में एक बार फिर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने उत्तर भारतीयों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मुंबई के नजदीक घाटकोपर में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने एक फल वाले को बुरी तरह से

mumbai mns attack- India TV Hindi
mumbai mns attack

मुंबई: मुंबई में एक बार फिर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने उत्तर भारतीयों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मुंबई के नजदीक घाटकोपर में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने एक फल वाले को बुरी तरह से सरेआम पीटा। काफी देर तक मारपीट करने के बाद फलवाले का ठेला भी पलट दिया। फलवाले ने कोई गुनाह नहीं किया था कहा जा रहा कि उत्तर भारतीय होने की वजह से एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

क्या है पूरा मामला?

सरेआम मारपीट की ये घटना मुंबई के घाटकोपर की हैं। पिटने वाला शख्स एक ठेलेवाला था और पीटने वाले गुंडे खुद को महाराष्ट्र नव निर्माण सेना यानी एमएनएस के नेता और कार्यकर्ता बता रहे थे। सुबह का वक्त था ठेले वाला फलों से लदे ठेले को लेकर सड़क पर पहुंचा ही थी की तभी पीछे से आए एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने  ठेले वाले को घेर लिया। जब तक ठेले वाला कुछ समझ पाता इन गुडों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए ठेलेवाला चाय की दुकान में घुसा गुंडे भी अंदर आ गए और यहां भी पीटने लगे। दुकान से बाहर लाकर फिर बुरी तरह से मारा। पीटते पीटते ठेले के पास लाए और फिर इसके सामने ही फलों से लदे ठेले को पलट दिया।

Also read:

ठेले वाला पूछता रहा कि उसका कसूर क्या है ?

मारपीट करने वाले ये गुंडे एमएनएस के कार्यकर्ता थें और इनका लीडर है गणेश भक्त नाम का शख्स। इस ठेलेवाले को पीटने से पहले गणेश अपने गुंडों के साथ इस मार्केट में आया यहां एक सब्जी का टेंपो खड़ा था। टेंपो वाले ने बताया कि यहां महाराष्ट्र के किसान सब्जी और फल लाते हैं लेकिन कुछ उत्तर भारतीय हैं जो उनके फल-सब्जी नहीं बेचते बस यही बात सुनकर गणेश और उसके गुंडे उत्तर भारतीय फल सब्जी बेचने वालों को सबक सीखाने के लिए आगे बढ़े। फिर सबसे पहले ये सेव वाला मिला जिस को इन्होंने बुरी तरह से पीटा और उसका ठेला पलट दिया।

मराठियों के हमदर्द, उत्तर भारतीयों के दुश्मन

करीब 20 मिनट तक ये गुंडे आतंक मचाते रहे लेकिन यहां पुलिस नहीं आई और इन पर कोई कार्रवाई तक नहीं हुई है। असल में अगले साल बीएमसी के चुनाव होने हैं उसके लिए ही एमएनएस मराठी लोगों के हमदर्द बन रहे हैं। गुंडागर्दी करने वाले एमएनएस के इन कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि फल की रेहड़ी लगाने का हक मराठी किसान का है मुंबई में वो किसी उत्तर भारतीय को ठेला नहीं लगाने देंगे।

देखिए वीडियो-

Latest India News