1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी बोलीं- मोदी सरकार हिंसा और बंटवारे की जननी बन गई है

सोनिया गांधी बोलीं- मोदी सरकार हिंसा और बंटवारे की जननी बन गई है

नागरिकता कानून पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान आया है। उन्होंने 'हिंसा व बंटवारे की जननी बन गई है मोदी सरकार।

Sonia Gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI Sonia Gandhi

नई दिल्ली: नागरिकता कानून पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान आया है। उन्होंने  'हिंसा व बंटवारे की जननी बन गई है मोदी सरकार। देश को नफरत की अंधी खाई में धकेल दिया है और युवाओं के भविष्य को आग की भट्टी में झुलसा दिया है।' सोनिया गांधी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरकार का काम है- शांति व सौहार्द बनाना, कानून का शासन चलाना व संविधान की रक्षा करना पर भाजपा सरकार ने देश व देशवासियों पर हमला बोल दिया है।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार स्वयं हिंसा व बंटवारे की जननी बन गई है। सरकार ने देश को नफरत की अंधी खाई में धकेल दिया है तथा युवाओं के भविष्य को आग की भट्टी में झुलसा दिया है। सरकार में बैठे हुक्मरान ही जब हिंसा करवाएं, संविधान पर आक्रमण करें, देश के युवाओं को बेरहमी से पिटवाएं, कानून की धज्जियां उड़ाएं, तो फिर देश चलेगा कैसे?

आगे उन्होंने कहा, मोदी सरकार की मंशा साफ है- देश में अस्थिरता फैलाओ, देश में हिंसा करवाओ, देश के युवाओं के अधिकार छीनते जाओ, देश में धार्मिक उन्माद का वातावरण बनाओ और राजनैतिक रोटियां सेंकते जाओ। इसके सूत्रधार कोई और नहीं, स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और श्री अमित शाह हैं। असम, त्रिपुरा व मेघालय जल रहा हैं। सरकार के अत्याचार, बेतहाशा बेरोजगारी, फीस वृद्धि, अधिकारों का हनन तथा संविधान को तोड़ने की भाजपाई साजिश के खिलाफ युवा और छात्र सड़कों पर विरोध कर रहे हैं।

Latest India News