1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नर्स की मौत से नाराज एम्स में 500 से अधिक नर्से हड़ताल पर

नर्स की मौत से नाराज एम्स में 500 से अधिक नर्से हड़ताल पर

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान एक नर्स की मौत से नाराज 500 से अधिक नर्सों ने रविवार को हड़ताल कर दिया। उनका आरोप है कि चिकित्सक ने नर्स के

more than 500 nurses on strike at aiims- India TV Hindi
more than 500 nurses on strike at aiims

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान एक नर्स की मौत से नाराज 500 से अधिक नर्सों ने रविवार को हड़ताल कर दिया। उनका आरोप है कि चिकित्सक ने नर्स के उपचार में लापरवाही बरती। वे चिकित्सक को निलंबित करने की मांग कर रही हैं।

 एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजवीर कौर नाम की नर्स का एम्स में इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई।

नर्से डॉक्टर द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कौर का इलाज कर रहे डॉक्टर को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। एम्स में लगभग 5,000 नर्से हैं और इन्हें अस्पताल की रीढ़ की हड्डी माना जाता है।

Latest India News