1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में बढ़ा तापमान, बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

उत्तर भारत में बढ़ा तापमान, बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 05, 2017 12:31 pm IST,  Updated : Feb 05, 2017 12:31 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर में ताजा बर्फबारी के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात रविवार को बंद कर दिया गया। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा पटनीटॉप और बनिहाल सेक्टरों में बर्फबारी के कारण आज (रविवार) यातायात रोक दिया गया है।

jammu and kashmir national hoghway- India TV Hindi
jammu and kashmir national hoghway

जम्मू: उत्तरी राज्यों में आज पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई हालांकि कश्मीर में अधिकतर जगहों पर रात का तापमान शून्य के आसपास बना हुआ है। भूस्खलन के बाद जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग आज लगातार दूसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। जिसके कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर  यातायात रविवार को बंद कर दिया गया।

#ChunavManch: योगी ने कहा, लव जिहाद आज भी यूपी में बड़ा मुद्दा

जम्मू एवं कश्मीर में ताजा बर्फबारी के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात रविवार को बंद कर दिया गया। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "पटनीटॉप और बनिहाल सेक्टरों में बर्फबारी के कारण आज (रविवार) यातायात रोक दिया गया है।"

300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर विभिन्न इलाकों में फंसे वाहनों को निकालने के लिए शुक्रवार को यातायात आंशिक तौर पर बहाल कर दिया गया था।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सोमवार से मौसम में सुधार होगा।

वही असम, मेघालय, ओडिश और पंजाब में कुछ कुछ जगहों पर घना कोहरा देखने को मिला जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह के समय हलका कोहरा देखने को मिला। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तरी राज्यों के 35 ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट थीं तो चार को रद्द करना पड़ा जबकि 10 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया।

राजधानी दिल्ली में आज दिन सुहाना था आसमान में हलके बादल छाए रहे जबकि सुबह के वक्त थोड़ी धुंध थी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल दिल्ली में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

एक अधिकारी ने कहा कि देश के बाकी हिस्सों को हर मौसम में कश्मीर घाटी से जोड़े रखने वाला एक मात्र संपर्क श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग आज भी बंद रहा। रामबन और बैटरी चेशमा के पास भूस्खलन के बाद राजमार्ग पर काफी मलबा आ गया था।

कश्मीर में मौसम सूखा रहा लेकिन मौसम विभाग ने कल तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत