1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेटे की चाहत में मार डाला 4 महिने की मासूम बेटी को, AC में छिपाई डेडबॉडी, जानिए क्या है इस मां का सच

बेटे की चाहत में मार डाला 4 महिने की मासूम बेटी को, AC में छिपाई डेडबॉडी, जानिए क्या है इस मां का सच

बेटे की चाहत में घर में हवन और न जाने क्या-क्या किया, लेकिन फिर भी पैदा हुई बेटी। वह इस तरह सदमे में चली गई कि अपनी ही 4 माह की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके टुकडे कर एसी में छिपा दिया। जानिए कैसे हुआ खुलासा..

neha- India TV Hindi
neha

जयपुर: बेटे की चाह में कौन कितना अंधा हो जाएं। ये कहना बहुत ही मुश्किल है। ''बेटी बचाओ'' के इतने सारे कैंपेन चलाएं जा रहे है, लेकिन लोगों के दिमाग में अब भी यह बात नहीं आई है कि बेटा-बेटी एक समान होते है।

ये भी पढ़े-

बेटे की चाहत में घर में हवन और न जाने क्या-क्या किया, लेकिन फिर भी पैदा हुई बेटी। वह इस तरह सदमे में चली गई कि अपनी ही 4 माह की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके टुकडे कर एसी में छिपा दिया। लेकिन इसके बाद भी वह शांत नहीं हुई 13 दिन बाद पुलिस के पास पहुंच कर बोली," मैने अपनी बेटी की हत्या की है मुझे जेल में डाल दो"।

आपको यह सब सुन लग रहा होगा कि यह कोई कहानी है, लेकिन ये सच है। एक मां ने ऐसा कर दिखाया। 21वीं सदी में एक मां ने सिर्फ इसलिए अपनी मासूम बच्ची का गला घोंट दिया, वजह तो हैरान करने वाली थी। जानिए इसका पूरा खुलासा कैसे हुआ।

एक पढ़ी-लिखी, करोड़पति खानदान से ताल्लुक रखने वाली नेहा की शादी राजस्थान दाल और तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष बाबूलाल गोयल के घर में हुई। जानिए फिर ऐसा क्यों किया और पुलिस कैसे पहुंची नेहा तक।
 

नौकरानी को पास रहती थी मासूम, लेकिन उस दिन...
नेहा को अपनी बेटी से नफरत थी। जिसके कारण उसकी बेटी मेड के पास ही रहती है साथ ही रात के समय भी मेड ही संभालती थी। लेकिन उस रात को उसने अपने पास उस मासूम को सुलाया। जिसके बाद रात को ही उस मासूम की धारदार हथियार से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपना गुनाह छिपाने के लिए इस जालिम मां ने बच्ची के शव को घर में लगे एक एसी के कंप्रेसर बॉक्स में छिपा दिया।

जांच के समय सामने आएं हैरान करने वाले सच...

  • नेहा बच्ची के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रही थी जिसके बाद घरवालों को लगा कि शायद बच्ची का किडनैप हो गया है। जिसके बाद फौरन जयपुर पुलिस को खबर कर दी गई।
  • सीसीटीवी में कोई बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं हुई थी। लिहाजा शक की सुई कोठी के अंदर मौजूद लोगों की तरफ घूम गई।
  • पुलिस ने कोठी का चप्पा चप्पा छान मारा। इसके साथ ही स्नीफर डॉग्स की मदद ली गई।
  • आखिर में एसी के कवर में छिपा कर रखी गई 4 महीने की डेडबॉडी पुलिस ने रिकवर कर ली।

देखे वीडियो-

अगली स्लाइड में जानें कैसे हुआ खुलासा

Latest India News