1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेटे की चाहत में मार डाला 4 महिने की मासूम बेटी को, AC में छिपाई डेडबॉडी, जानिए क्या है इस मां का सच

बेटे की चाहत में मार डाला 4 महिने की मासूम बेटी को, AC में छिपाई डेडबॉडी, जानिए क्या है इस मां का सच

बेटे की चाहत में घर में हवन और न जाने क्या-क्या किया, लेकिन फिर भी पैदा हुई बेटी। वह इस तरह सदमे में चली गई कि अपनी ही 4 माह की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके टुकडे कर एसी में छिपा दिया। जानिए कैसे हुआ खुलासा..

neha

पहला शक नौकरों में गया..

  • पुलिस को अब इस बात का पता करना था कि आखिर कातिल कौन है। जिसके कारण सबसे पहला शक नौकरों में गया।
  • सुराग के लिए फोरेंसिक टीम ने घर के सभी सदस्यों के हाथों को जांचा।
  • जयपुर पुलिस को तीन लोगों के हाथों पर खून के निशान मिले।
  • जिनमें 2 नौकर थे। जिन्होंने बच्ची के शव का AC के कवर से निकाला था
  • तीसरी बच्ची की मां थी। जिसके हाथ के नाखूनों में खून के निशान मिले थे।
  • बेटे के चक्कर में नेहा दो बार अबॉर्शन करवा चुकी थी। लेकिन इस बार उसे लगा बेटा होगा, लेकिन बेटी पैदा हुई। जिससे वह डिप्रेशन में चली गई।

ऐसे कबूला मां ने अपना जुल्म

  • नेहा गोयल पुलिस के रडार पर आ चुकी थी। पूछताछ में हर बार पुलिस का शक गहरा होता गया।
  • आखिरकार वो सख्ती के आगे टूट गई और नेहा ने अपना गुनाह कबूल लिया।
  • रोते हुए बताया कि उसने ही किया बेटी की हत्या

इस कारण किया बेटी का कत्ल

  • नेहा ने बताया कि उसे बेटे की चाहत थी और इसी वजह से उसने बेटी को मार डाला।
  • पुलिस के मुताबिक नेहा अक्सर अपने मोबाइल फोन से इंटरनेट पर ऐसी वेबसाइट्स सर्च करती थी। जहां बेटा पैदा करने के नुस्खे और दवाईयां मिलती थी।
  • पुलिस की पकड़ में आने से पहले इसने सारा डेटा डिलीट कर दिया था। लेकिन बाद में रिकवर कर लिया गया।

अब है सलाखों के पीछे
4 महीने की मासूम की हत्यारी मां अब सलाखों के पीछे है। लेकिन पुलिस के साथ-साथ घरावालों को इस बात में भरोसा नहीं हो रहा है कि एक पढ़ी-लिखी और दौलतमंद खानदान से ताल्लुक रखने वाली नेहा गोयल ऐसा गुनाह कर सकती है। वह बेटे की चाह में बेटी को कैसे मार सकती है।

Latest India News