मुंबई : सिलेंडर के गोदाम में लगी भीषण आग, चार लोगों के झुलसने की खबर
मुंबई : सिलेंडर के गोदाम में लगी भीषण आग, चार लोगों के झुलसने की खबर
IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 10, 2021 12:14 pm IST, Updated : Feb 10, 2021 02:02 pm IST
मुंबई के उपनगर अंधेरी स्थित एलपीजी सिलेंडर के एक गोदाम में बुधवार सुबह आग लगने से चार लोग झुलस गए।
Image Source : ANI/TWITTERमुंबई : सिलेंडर के गोदाम में लगी भीषण आग, चार लोगों के झुलसने की खबर
मुंबई: मुंबई के उपनगर अंधेरी स्थित एलपीजी सिलेंडर के एक गोदाम में बुधवार सुबह आग लगने से चार लोग झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी उपनगर के वर्सोवा इलाके में यारी रोड स्थित गोदाम में सिलेंडर फटने से सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर आग लग गई। नगर अधिकारी ने बताया कि आग से चार लोग झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी कूपर अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां एवं अन्य वाहन मौके पर भेजे गए हैं और दमकल कर्मी अब भी आग बुझाने में लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक आज सबुह साढे नौ बजे के करीब सिलेंडर के गोदाम में अचानक तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। सिंलेंडर धमाके के बाद लगी आग में चार लोगों के झुलसने की खबर है। वहीं मौके पर आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।