मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई रविवार से ही भारी बारिश की चपेट में है। बीते कुछ घंटों के दौरान हुई बरसात के चलते एक तरफ जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वहीं दूसरी तरफ जानमाल का भी काफी नुकसान हुआ है। शहर के एंटॉप हिल इलाके में जमीन धंसने की वजह से कई कारें मलबे में समा गईं। मुंबई की जान कही जाने वाली लोकल ट्रेनें लेट चल रही हैं और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। इसके अलावा उल्हासनगर, दक्षिण मुंबई और वाडोल गांव में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। आइए, देखते हैं बारिश से बेहाल मुंबई की हालत बयां करतीं चंद तस्वीरें:
बेहाल मुंबई की पहली तस्वीर:
यह तस्वीर दक्षिण मुंबई की है। इसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह मॉनसून के काले बादलों ने मुंबई के आसमान पर अपना डेरा डाला हुआ है।
बारिश से परेशान मुंबई की दूसरी तस्वीर:
भारी बारिश के चलते मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है।