नई दिल्ली: कुछ लोग टिकट काउंटर से टिकट ले रहे, कुछ लोग बेंच में बैठ कर अपनी बारी का इंतजार कर रहा हैं। स्टेशन पर सीआरपीएफ जवान अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा दक्षिण मुंबई के सेंट्रेल रिर्जवेशन काउंटर की हैं।
ये भी पढ़े-
सीसीटीवी के फुटेज में आपको सबकुछ समान लग रहा होगा, लेकिन महज 30 सेकंड में यहां पर अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी की तबियत खराब हो रही है तो किसी को सासं लेने में दिक्कत होने लगी हैं। इसकी एक वजह हैं। एक शख्स जिसने इस हाल में केमिकल स्प्रे किया।
40 दिन में हुई 2 बार वारदात
मुंबई में चालीस दिन में दो बार केमिकल स्प्रे से हमला होने की वारदात सामने आई है। रेलवे प्लेटफॉर्म से लेकर पुलिस पर ये केमिकल हमला हुआ है।
पहली वारदात
पहली वारदात सेंट्रल मुंबई के रिजर्वेशन हॉल में हुई। जैसे ही इस केमिकल का स्प्रे होता है उसके महज तीस सेकंड के अंदर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगती है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। खांसी आने लगती है। जी मचलाने लगता है। हालांकि ये केमिकल कौन सा अभी तक इसका पता नहीं चल सका है।
दूसरी वारदात
केमिकल का दूसरा हमला हुआ आरपीएफ के जवान के ऊपर। जिस वक्त ये केमिकल अटैक हुआ पुलिसवाला अपनी ड्यूटी पर था। केमिकल स्प्रे करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन जिस तरह से एक के बाद एक केमिकल स्प्रे की वारदात हुई है उससे सवाल उठ रहे हैं कि कहीं ये बायो केमिकल अटैक तो नहीं। जिसका अलर्ट कई बार खुफियां एजेंसी जारी कर चुकी है।
देखिए विडियो
Latest India News