1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मजबूत राष्ट्र के लिए सामाजिक न्याय जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

मजबूत राष्ट्र के लिए सामाजिक न्याय जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि एक सशक्त समाज के लिए सामाजिक न्याय जरूरी है, जो एक मजबूत देश की गारंटी देगा।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि एक सशक्त समाज के लिए सामाजिक न्याय जरूरी है, जो एक मजबूत देश की गारंटी देगा। देश की आजादी की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "केवल आर्थिक विकास एक मजबूत राष्ट्र की गारंटी नहीं दे सकता, हमें एक सशक्त समाज की भी जरूरत है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि दलित, पिछड़ा, जनजाति समुदाय, शिक्षित तथा अशिक्षित कुल 1.25 करोड़ भारतीय एक परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय पर धयान देने की जरूरत है।

Also read: 70वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी बोले- 'स्थिति मुझे बदलनी है और मैं बदल कर रहुंगा...'

'मध्यम वर्ग में कर के प्रति डर को दूर करेंगे'

मोदी ने कहा, "मध्यम वर्ग के लोग पुलिस की तुलना में कर से ज्यादा भयभीत रहते हैं। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है। मैं इसे बदलकर रहूंगा।"

उन्होंने कहा, "एक समय में ईमानदार नागरिक कर अदा करते थे, लेकिन एक बार जब पैसा सरकार के कोष में चला जाता था, तब वापसी में महीनों का समय लगता था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और वापसी की प्रक्रिया ऑनलाइन है और यह कुछ सप्ताह में हो जाता है।"

Latest India News