1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 70वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी बोले- 'स्थिति मुझे बदलनी है और मैं बदल कर रहूंगा...'

70वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी बोले- 'स्थिति मुझे बदलनी है और मैं बदल कर रहूंगा...'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 15, 2016 07:24 am IST,  Updated : Aug 15, 2016 04:44 pm IST

आज देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: आज देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह 7.30 बजे तिरंगा फहराया। 21 तोपों की सलामी के बाद उन्होंने देश को संबोधित किया। पीएम के संबोधन के बाद स्कूली बच्चे और NCC कैडेट्स ने राष्ट्रगान गाया। NCC के 700 कैडेट्स 15 अगस्त के कार्यक्रम में लालकिले में मौजूद हुए।

उनके संबोधन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। जमीन से लेकर आसमान तक राजधानी दिल्ली को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। पिछले बार की तुलना में इस बार सिक्योरिटी और पुख्ता कर दी गई है। हाईटेक उपकरणों और हथियारों के साथ सिक्योरिटी फोर्सेज़ के जवान चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

लाल किले से PM मोदी ने कहा...

  • पंचायत से संसद तक हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभाए।
  • त्याग, पुरुषार्थ और पराक्रम के बिना स्वराज संभव नहीं।
  • सुराज का मतलब- देश के सामान्य लोगों में बदलाव लाना।
  • प्रधानमंत्री ने कहा, "जब मैं सुराज (सुशासन) के बारे में बात करता हूं, तो इसका मतलब देश के हर नागरिक के जीवन में बदलाव लाना है।"
  • सरकार में जवाबदेही होनी चाहिए और शासन संवेदनशील होना चाहिए।
  • देशवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "मध्यम वर्ग के लोग पुलिस की तुलना में कर से ज्यादा भयभीत रहते हैं। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है। मैं इसे बदलकर रहूंगा।"
  • आज 1 मिनट में 15 हजार रेल टिकट बुक होते हैं।
  • पारदर्शिता में शिफारिश का काम नहीं होता।
  • उन्होंने कहा, "एक समय में ईमानदार नागरिक कर अदा करते थे, लेकिन एक बार जब पैसा सरकार के कोष में चला जाता था, तब वापसी में महीनों का समय लगता था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और वापसी की प्रक्रिया ऑनलाइन है और यह कुछ सप्ताह में हो जाता है।"
  • पहले शिफारिश की मदद से ही पासपोर्ट मिलता था। 2015-16 में पौने दो करोड़ पासपोर्ट हमने दिए।
  • 21 करोंड़ लोगों को जन-धन योजना से जोड़ा। 70 करोड़ लोगों को आधार कोर्ड से जोड़ा।
  • पहले की सरकार में पहंगाई दर 10% से ज्यादा बढ़ गई थी। हमारी सरकार में 6% से ऊपर नहीं गई है महंगाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत