1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी आज रवाना होंगे 3 देशों की यात्रा पर

पीएम मोदी आज रवाना होंगे 3 देशों की यात्रा पर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे। मोदी रात 11.30 बजे चीन के लिए रवाना होंगे और उनका विमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के गृहनगर यानी शानझी

पीएम मोदी आज रवाना...- India TV Hindi
पीएम मोदी आज रवाना होंगे 3 देशों की यात्रा पर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे। मोदी रात 11.30 बजे चीन के लिए रवाना होंगे और उनका विमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के गृहनगर यानी शानझी प्रांत की राजधानी झी'आन में उतरेगा। पीएम 14-16 मई तक चीन में रहेंगे।

हालांकि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार की रिपोर्ट से उलट चीन में पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

विदेश सचिव एस. जयशंकर के मुताबिक, झी'आन में दोनों नेताओं के बीच वार्ता होगी, उसके बाद मोदी सांस्कृतिक महत्व वाले कुछ स्थलों का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी चीन के ऐतिहासिक एवं सभ्यतामूलक स्थलों का दौरा भी करेंगे। इस मुलाकात में बिजनेस, निवेश समेत पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मुद्दे पर भी बात हो सकती है।

इस यात्रा में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मोदी के साथ रहेंगे।

इन जगहों के अलावा मोदी झी'आन में हंसराज (वाइल्ड गूज) पैगोडा भी देखने जाएंगे और उसी शाम बीजिंग के लिए रवाना होंगे।

शियान के बाद पीएम का अगला पड़ाव होगा राजधानी बीजिंग होगा। बीजिंग में 15 मई की सुबह चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग मोदी का औपचारिक रूप से स्वागत करेंगे। विदेश सचिव के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच वार्ता के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने के आसार हैं।

और पढ़ें: 3 दिन जिनपिंग की मेजबानी का लुत्फ उठाएंगे मोदी

नरेंद्र मोदी 17 मई को मंगोलिया जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मंगोलिया यात्रा होगी। वह वहां अपने समकक्ष चिमेद सैखानबिलेग से मिलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 18 मई को दक्षिण कोरिया में होंगे। वहां भारतीय समुदाय के लगभग 1,500 लोग उनका स्वागत करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति पार्क गुएन-हे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

गुजरात के सीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी कई बार चीन की यात्रा कर चुके हैं। पिछले एक साल में जिनपिंग से मोदी की ये तीसरी मुलाकात होगी, ऐसे में पीएम मोदी के पहले चीन दौरे से दोनों देशों के लोगों को बड़ी उम्मीद हैं।

Latest India News