1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तीन दिन जिनपिंग की मेजबानी का लुत्फ उठाएंगे मोदी

तीन दिन जिनपिंग की मेजबानी का लुत्फ उठाएंगे मोदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2015 12:43 pm IST,  Updated : May 13, 2015 01:21 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को तीन दिवसीय दौरे पर चीन जा रहे हैं। पीएम बनने के बाद यह मोदी का पहला आधिकारिक चीन-दौरा होगा, हालांकि मोदी इससे पहले भी कई बार चीन

पीएम मोदी के भव्य...- India TV Hindi
पीएम मोदी के भव्य स्वागत को बीजिंग तैयार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को तीन दिवसीय दौरे पर चीन जा रहे हैं। पीएम बनने के बाद यह मोदी का पहला आधिकारिक चीन-दौरा होगा, हालांकि मोदी इससे पहले भी कई बार चीन जा चुके हैं। द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।


नरेंद्र मोदी 14, 15 और 16 मई को चीन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग समेत चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग और चीन की संसद के प्रमुख झांग देजियांग से मुलाकात करेंगे। मोदी के इस दौरे पर देशभर की निगाहें टिकी हैं क्योंकि मोदी के इस चीन दौरे को दोनों देशों के बीच नए रिश्तों की एक अहम शुरुआत माना जा रहा है।

क्या है कार्यक्रम-

चीन दौरे में मोदी का बड़ा ही व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है। इस दौरे में मोदी सबसे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शहर पहुंचेंगे। वहां से उनका चीन की राजधानी बीजिंग और चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई जाने का कार्यक्रम है।

तीन देशों की यात्रा पर निकले हैं मोदी-

मोदी का यह दौरा सिर्फ चीन तक ही नहीं सीमित है। मोदी चीन समेत तीन देशों की यात्रा पर निकले हैं। मोदी 14,15 और 16 मई को चीन में ही रहेंगे। इसके बाद वो 17 मई को मंगोलिया के उलनबटोर में होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री साउथ कोरिया के लिए उड़ान भरेंगे जहां वो 18 से 19 तारीख तक रुकेंगे।

आगे की स्लाइड में पढ़ें क्यों खास है मोदी का चीन दौरा-
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत