टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत ने बनाया नया विश्व कीर्तिमान
टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत ने बनाया नया विश्व कीर्तिमान
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज अब भारत के ऋषभ पंत बन गए गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की दूसरी पारी में इतिहास रच दिया। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
Published : Aug 18, 2026 04:03 pm IST, Updated : Aug 18, 2026 04:03 pm IST
1/6Image Source : ap
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज अब भारत के ऋषभ पंत बन गए गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की दूसरी पारी में इतिहास रच दिया। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : ap
मुकाबले की दूसरी पारी में दो छक्के लगाए और इतिहास बना दिया। पंत ने केवल 4918 बॉल खेलकर ही 100 सिक्स लगा दिए। वे सबसे कम पारी और सबसे कम बॉल खेलकर यहां तक पहुंचे हैं।
3/6Image Source : getty
इससे पहले ये कीर्तिमान एडम गिलक्रिस्ट के नाम था। उन्होंने 130 टेस्ट पारियों में 100 छक्के लगाए थे। इसके लिए गिलक्रिस्ट ने 6578 बॉल खेली थीं। बड़ी बात ये भी है कि उन्होंने 100 छक्के लगाने के साथ ही इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। यानी जैसे ही पंत एक और सिक्स लगाएंगे, उनसे आगे निकल जाएंगे।
4/6Image Source : getty
इंग्लैंड के कप्तान रहे बेन स्टोक्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। स्टोक्स ने 151 टेस्ट पारियां खेलकर 100 छक्के लगाए थे। उन्हें इसके लिए 9042 बॉल खेलनी पड़ी थीं। हालांकि टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का कीर्तिमान अभी भी उनके नाम है। बेन स्टोक्स ने 138 छक्के लगाए हैं। पंत ही उनके इस कीर्तिमान को तोड़ने के सबसे करीब नजर आ रहे हैं।
5/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम ने टेस्ट में 100 छक्के लगाने के लिए 170 पारियां खेली हैं। उन्हें इसके लिए 9756 बॉल का सामना करना पड़ा है। मैक्कुलम ने टेस्ट में 107 सिक्स लगाए हैं और वे सबसे ज्यादा सिक्स के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। जल्द ही पंत उन्हें जरूर पीछे छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं।
6/6Image Source : getty
ये तो चार वो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 या उससे अधिक सिक्स लगाए हैं। लेकिन दो बल्लेबाज ऐसे हैं, जो इस मुकाम से बाल बाल चूक गए। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 98 सिक्स लगाए हैं और न्यूजीलैंड के टिम साउदी के भी नाम 98 सिक्स दर्ज हैं। वे दो छक्के और लगाते तो उनका भी नाम 100 वाली लिस्ट में शुमार हो जाता।