
चीन की साइट वैबो पर मोदी दौरा हिट-
मोदी के चीन जाने से पहले ही मोदी का दौरा चीन की सोशल वेबसाइट वैबो पर सुपरहिट हो चुका है। इस दौरे को लेकर चीन के लोगों में जबरदस्त उस्ताह है और वो इसपर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि चीन के राष्ट्रपति की भारत यात्रा की ही तरह ही मोदी का चीन दौरा भी हिट होने जा रहा है।
दिख सकता है साबरमती रिवरफ्रंट जैसा नजारा-
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान मोदी ने जिस तरह से स्वागत किया था वह काबिले तारीफ था।
मोदी ने उस दौरान न सिर्फ जिनपिंग को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट का भव्य नजारा दिखाया था बल्कि वो उनके साथ एक पारंपरिक झूले पर भी बैठे थे।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जिनपिंग भी कुछ इस तरह से ही मोदी का भव्य स्वागत कर सकते हैं। फर्क इतना होगा कि पहले मोदी मेजबान थे लेकिन मेजबान जिनपिंग होंगे और मेहमान मोदी।