1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. महेश बाबू के भांजे जया कृष्णा की डेब्यू फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' का OTT पर धमाका, राशा थडानी भी आईं नजर

महेश बाबू के भांजे जया कृष्णा की डेब्यू फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' का OTT पर धमाका, राशा थडानी भी आईं नजर

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 20, 2026 05:17 pm IST,  Updated : Aug 20, 2026 05:17 pm IST

'श्रीनिवास मंगापुरम' ओटीटी पर रिलीज हो गई है। जय कृष्णा और राशा थडानी ये फिल्म 3 हफ्ते पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शक 5 भाषाओं में देख सकते हैं।

Mahesh Babu- India TV Hindi
महेश बाबू, जया कृष्णा, राशा थडानी Image Source : INSTAGRAM/@DIRAJAYBHUPATHI

अजय भूपति की फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' तीन हफ्ते पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे मिले-जुले रिव्यू मिले थे। महेश बाबू के भतीजे जया कृष्णा और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की यह फिल्म अब ऑनलाइन स्ट्रीम हो रही है। जया कृष्णा की पहली फिल्म को दर्शकों को से उम्मीद के अनुसार रिस्पांस नहीं मिला और उनका डेब्यू फ्लॉप रहा। जानिए इसे सिनेमाघरों में रिलीज होने के सिर्फ 21 दिन बाद कब और कहां देखा जा सकता है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कोई खास कमाई नहीं कर पाई है। इसने दुनिया भर में 10 करोड़ से कम की कमाई की।

'श्रीनिवास मंगापुरम' कब और कहां देखें

'श्रीनिवास मंगापुरम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के तीन हफ्ते बाद 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है। फिल्म के प्रेजेंटर, वैजयंती मूवीज ने रिलीज से सिर्फ एक दिन पहले घोषणा की थी कि फिल्म ऑनलाइन रिलीज होगी। रिलीज के बाद उन्होंने लिखा, 'इस सीजन की सबसे जबरदस्त लव स्टोरी को अपने घर बैठे देखें। #SrinivasaMangapuram अब @PrimeVideoIN पर स्ट्रीम हो रही है।' अजय ने लिखा, 'प्यार, दर्द, भावनाओं और एक्शन से भरी कहानी!#SrinivasaMangapuram की दुनिया अब आपके घर की स्क्रीन पर। इसे जरूर देखें और अपनी राय शेयर करें!' तेलुगु फिल्मों में रिलीज के लगभग एक महीने के भीतर ऑनलाइन आने का चलन है, लेकिन 'श्रीनिवास मंगापुरम' उससे भी जल्दी ऑनलाइन आ गई है।

जया कृष्णा-राशा थडानी का तेलुगु डेब्यू

'श्रीनिवास मंगापुरम' को अजय भूपति ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे चंदामामा कथालु पिक्चर्स LLP के तहत पी. ​​किरण ने प्रोड्यूस किया है। वैजयंती मूवीज के सी. अश्विनी दत्त ने इसे पेश किया। यह फिल्म जया का ऑन-स्क्रीन डेब्यू है और पिछले साल हिंदी फिल्म 'आजाद' से ऑन-स्क्रीन डेब्यू करने के बाद राशा का तेलुगु डेब्यू है। इसमें मोहन बाबू, नरेश, शाम, ब्रह्माजी और अजय जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे मिले-जुले रिव्यू मिले। पुरानी स्क्रिप्ट और घिसे-पिटे स्ट्रक्चर के कारण जया कृष्णा और राशा थडानी का तेलुगु डेब्यू फ्लॉप रहा। फिल्म रिलीज होने से पहले महेश ने जया का खुलकर सपोर्ट किया था।

श्रीनिवास मंगापुरम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' ने भारत में 5.55 करोड़ नेट और दुनिया भर में 6.56 करोड़ ग्रॉस कमाए।

ये भी पढ़ें - अहान पांडे से लेकर राशा थडानी तक, 2025 में लॉन्च हुए स्टारकिड्स, कौन हुआ फेल तो किसको पहली ही फिल्म से मिला स्टारडम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन