इससे पहले मोदी 2013 में बेलूर गए थे, उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मोदी ने स्वामी से दोबारा आने का वादा भी किया था। पिछली बार मोदी जब बेलूर मठ गए थे तब स्वामी की तबीयत ठीक थी। दोनों ने काफी देर तक बातें की थीं और आत्मस्तनंद ने मोदी की आशीर्वाद भी दिया था। इस बार मोदी अपने गुरु से हॉस्पिटल में ही मिलेंगे क्योंकि वह फरवरी से ही बीमार हैं।
यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि जब मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तब उनके जैकेट के पॉकेट में एक फूल था। वह फूल स्वामी ने मोदी को प्रसाद के तौर पर एक चिट्ठी के साथ भेजा था।
Latest India News