नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल को झटका, दिल्ली HC ने खारिज की याचिकाएं
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल को झटका, दिल्ली HC ने खारिज की याचिकाएं
India TV News Desk
Published : Sep 10, 2018 06:07 pm IST, Updated : Sep 10, 2018 06:08 pm IST
न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति ए के चावला की पीठ ने कहा कि याचिकाएं खारिज की जाती हैं। पीठ ने कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस की याचिका भी खारिज कर दी।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें उन्होंने 2011-12 के अपने कर निर्धारण की फाइल दोबारा खोले जाने को चुनौती दी थी।
न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति ए के चावला की पीठ ने कहा कि याचिकाएं खारिज की जाती हैं। पीठ ने कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस की याचिका भी खारिज कर दी।
उन्होंने भी 2011-12 के अपने कर निर्धारण की फाइल दोबारा खोले जाने को चुनौती दी थी।