A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NEET Results 2017: SC ने मद्रास HC के फैसले पर रोक लगाया, जल्द आएगा रिजल्‍ट

NEET Results 2017: SC ने मद्रास HC के फैसले पर रोक लगाया, जल्द आएगा रिजल्‍ट

न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर परीक्षा परिणाम की घोषणा, काउंसेलिंग और दाखिला करें। न्यायमूर्त पीसी पंत और न्यायमूर्त दीपक गुप्ता की अवकाश पीठ ने कहा कि परीक्षा परिणाम की घोषणा और उसके बाद होने वाल

SUpreme-Court- India TV Hindi
SUpreme-Court

नयी दिल्ली: नीट 2017 परीक्षा परिणाम घोषित करने का रास्ता साफ करते हुए उच्चतम न्यायालय ने आज परीक्षा परिणाम घोषणा पर मद्रास उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को आज स्थगित कर दिया। गौरतलब है कि मद्रास उच्च न्यायालय ने एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली नीट परीक्षा परिणाम की घोषणा पर अंतरिम स्थगन लगा दिया था। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर परीक्षा परिणाम की घोषणा, काउंसेलिंग और दाखिला करें। न्यायमूर्त पीसी पंत और न्यायमूर्त दीपक गुप्ता की अवकाश पीठ ने कहा कि परीक्षा परिणाम की घोषणा और उसके बाद होने वाली काउंसेलिंग और दाखिला न्यायालय के समक्ष लंबित मामले के फैसले के अधीन होगा। पीठ ने सभी उच्च न्यायालयों से अनुरोध किया कि वे नीट परीक्षा 2017 से संबंधित किसी भी याचिका को स्वीकार ना करें।

सीबीएसई की ओर से मद्रास उच्च न्यायालय के 24 मई के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवायी करते हुए न्यायालय ने यह आदेश दिया। मद्रास उच्च न्यायालय ने सीबीएसई द्वारा नीट परीक्षा 2017 के परिणामों की घोषणा करने पर रोक लगा दिया था।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest India News