A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NEET Results 2017: रिजल्ट आने से पहले यहां चेक करें कितने जवाब रहे सही

NEET Results 2017: रिजल्ट आने से पहले यहां चेक करें कितने जवाब रहे सही

परीक्षार्थी रिजल्ट आने से पहले अपनी ओएमआर शीट्स और आंसर कीज़ देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका स्कोर क्या हो सकता है। ओएमआर शीट वेबसाइट www.cbseneet.nic.in पर देखी जा सकती हैं। इसके लिए लिंक उपलब्ध करा दिया गया है।

NEET Results 2017- India TV Hindi
NEET Results 2017

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सीबीएसई को बड़ी राहत देते हुए सीबीएसई को NEET 2017 का रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट में मद्रास हाई कोर्ट के नीट के रिजल्ट पर रोक के खिलाफ सीबीएसई की याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने सीबीएसई और रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी। परीक्षार्थी रिजल्ट आने से पहले अपनी ओएमआर शीट्स और आंसर कीज़ देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका स्कोर क्या हो सकता है। ओएमआर शीट वेबसाइट www.cbseneet.nic.in पर देखी जा सकती हैं। इसके लिए लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

सीबीएसई को कोर्ट ने आदेश दिया है कि नतीजे 26 जून से पहले जारी किए जाएं। वहीं, सीबीएसई से जुड़े सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि सीबीएसई इस सप्ताह नतीजे जारी कर सकते हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ऑफिश‍ियल वेबसाइट www.cbseneet.nic.in पर देख सकते हैं।

इस तरह आप देख सकते हैं ओएमआर शीट...

-वेबसाइट www.cbseneet.nic.in के होमपेज पर जाएं
-इसके बाद 'आॅनलाइन सर्विसेज' सेक्शन के अंदर 'ओएमआर चैलेंज' लिंक पर क्लिक करें
-अब नए वेबपेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर लें
-अगर पासवर्ड भूल गए हैं तो 'फॉरगेट पासवर्ड' ऑप्शन का इस्तेमाल करें
-नए यूजर भी उसी वक्त रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं
-अब ओएमआर शीट और आंसर कीज़ के जरिए आप अपनी परीक्षा के नतीजे का अंदाजा लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest India News