दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने ये सख्त कानून इसलिए बनाया है क्योंकि जब पहले मुंबई में डांस बार चलते थे तो वहां पर जमकर अश्लीलता होती थी। कस्टमर स्टेज पर चढ़कर डांसर्स के साथ कई बार बदतीमीजी भी कर देते थे लेकिन कोई सख्त कानून नहीं होने की वजह से कुछ नहीं होता था और बार मालिक भी खामोश रहते थे। यही वजह है कि नए कानून में महाराष्ट्र सरकार ने बार मालिकों पर भी अश्लीलता फैलाने पर सख्त जुर्माने का प्रावधान रखा है।
देना होगा जुर्मान...जाना पड़ेगा जेल
- कानून का उल्लंघन होने पर बार मालिक दोषी माना जाएगा
- बार के अंदर अश्लीलता हुई तो बार मालिक पर जुर्माना लगेगा
- जुर्माने की रकम 25 लाख रुपए तक हो सकती है
- 25 लाख के जुर्माने के साथ 6 साल की जेल भी हो सकती है
महाराष्ट्र सरकार नया कानून का ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है और उसे बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा जाएगा ताकि बहुत जल्द मुंबई में एक बार फिर से डांस बार गुलजार हो सकें।
Latest India News