नई दिल्ली: निहाल बिटला की उम्र अभी 15 साल है लेकिन एक खास बिमारी के कारण उसका शरीर बूढ़ा हो चुका है। निहाल जो कि प्रोजेरिया नामक बिमारी से ग्रस्त है उसने अपना 15वां जन्मदिन मनाया। प्रोजेरिया एक ऐसी बिमारी है जो आपके शरीर पर असर डालती है इससे आपके दिमाग पर कोई असर नहीं पड़ता लेकिन शरीर 8 गुना तेजी से बढ़ता है। इस बिमारी में ह्रदय रोग, गंजापन, गठिया जैसी परेशानिया होती हैं। इस बिमारी से ग्रसित बहुत से बच्चों की मृत्यु 14 साल तक ह्रदय रोग के कारण होती है। निहाल बिटला मुंबई में रहता है। निहाल की उम्र अभी 15 साल की है लेकिन इस बिमारी के कारण उसका शरीर बूढ़ा हो चुका है। इस बिमारी से उसके मुहं में झुर्रियां पड़ चुकी है और साथ ही उसके अंगों में भी दर्द होता है। प्रोजेरिया में इंसान सिर्फ 14 साल तक जी सकता है। 10 साल से कम उम्र के बच्चों में इस बिमारी में ह्रदय रोग और स्ट्रोक होने का खतरा होता है। लेकिन निहाल ने बीते 20 जनवरी को अपना 15वां जन्मदिन मनाया। इस वजह से निहाल भारत में प्रोजेरिया में 15 साल तक जीने वाला पहला बच्चा है। यहां तक की वह अब अपने भविष्य के बारे में सोचने लगा है।
निहाल का कहना है कि उसे कभी महसूस ही नहीं हुआ कि उसे कोई बिमारी है क्योंकि वह शुरूआत से ही अपने माता पिता के लिए विशेष रहा है। अपनी ही उम्र के बाकी लड़कों की तरह उसे भी विडियो गेम खेलना पसंद है और जो लोग उसे जानते है उनका कहना है कि उसकी आंखों की रोशनी बहुत तेज है, वह सबकी फिक्र करता है और बहुत ही मासूम है। लेकिन उसका शरीर बूढ़े व्यक्ति की तरह है। उसका वजन केवल 12.5 किलो है और उसकी लंबाई 4 फीट है। जैसे -जैसे साल बीत रहे हैं उसका दिमाग तो तेज हो रहा है लेकिन उसका शरीर बूढ़ा होता जा रहा है। लगातार दोस्तों के चिढाने के कारण निहाल ने अब स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। वह उसे फिल्म पा में अमिताभ बच्चन की ओर से निभाए किरदार ऑरो के नाम से चिढ़ाते हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने प्रोजेरिया से ग्रस्त बच्चे का किरदार निभाया था। बच्चों के लगातार चिढ़ाने की वजह से निहाल ने स्कूल जाने से मना कर दिया है।
अगली स्लाइड में पढ़ें क्या कहना है डॉक्टरों का
Latest India News