A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नितिन गडकरी का खुलासा, पीएम मोदी 6 माह के अंदर दिल्ली को देगें 'बड़ा गिफ्ट'

नितिन गडकरी का खुलासा, पीएम मोदी 6 माह के अंदर दिल्ली को देगें 'बड़ा गिफ्ट'

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार बीजेपी की कार्यकरिणी बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले छह महीनों में कई राजमार्गों का उद्घाटन कर ‘बड़ा गिफ्ट' देंगे। जानिए क्या है वह...

narendra modi- India TV Hindi
Image Source : PTI narendra modi

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले छह महीनों में दिल्ली को बड़े तोहफे देने वाले है।  यह बात नितिन ने बीजेपी के 2 दिन की कार्यकारिणी के दौरान कही।

नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी दिल्ली को कई राजमार्गों का उद्घाटन कर ‘बड़ा उपहार’ देंगे। बैठक में संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार ने पिछले 2 साल में दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास के लइए 40,000 करोड़ से अधिक का बजट दिया है। जिससे कि कई राजमार्गों का उद्घाटन होगा। जो कि दिल्ली की जनता दे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली के लोगों को यातायात जाम और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी (जम्मू: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, BSF का एक जवान शहीद)

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के मेरठ की ओर विस्तार पर 6,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें गाजीपुर लैंडफिल (कचरा फेंकने के स्थान) के कचरे का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें 21 बिन्दुओं पर केजरीवाल सरकार की निंदा की गई। कांग्रेस पर भी दिल्ली को गुमराह करने में केजरीवाल सरकार का सहयोग करने का आरोप लगाया गया।

बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने डोकलाम मुद्दे को सुलझाने, तीन तलाक और जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों को खिलाफ एक्शन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार केवल शासन नहीं कर रही, सामाजिक परिवर्तन भी कर रही है।

 

Latest India News