नास्त्रेदमस ने एक भविष्यवाणी में यूरोप के आर्थिक संकट के बारें में बात की थी। जो सच साबित हुई। नास्त्रेदमस के अनुसार फ्रांस, जर्मनी सहित कई बड़े यूरोपियन राष्ट्रों की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ जाएगी। हालांकि आम जनता की समृदि्ध बढ़ेगी परन्तु बड़े राष्ट्रों की समस्याएं भी उसी अनुपात में बढ़ जाएंगी। बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और आर्थिक मंदी का भयावह दौर शुरू होगा। जो सच साबित हुआ है।
नास्त्रेदमस ने अमरिका के बारे में भी भविष्यवाणी की थी कि साल 2015 अमेरिका के लिए बहुत महत्व रखता है। इस साल इस देश को केवल उभरती शक्ति चीन,रूस से चुनौती ही नहीं है बल्कि इनेक ऊपर प्रकृतिक आपदा भी आ सकती है। इस साल अमेरिका में भयानक भूकंप आ सकता है। जिसके कारण इस देश का एक हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो जाएगा।
नास्त्रेदमस ने प्रथम, द्वतीय, और तीसरे विश्वयुद्ध के बारे में भविष्यवाणी की थी। जिसमें दो सच साबित हुई। तीसरी भविष्यवाणी के अनुसार नास्त्रेदमस ने कहा था कि मिडिल ईस्ट दुनिया की जंग का मैदान बन जाएगा जहां दुनिया भर की ताकतें अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी। यहां विश्व की कट्टर विरोधी ताकतें तथा अमरीका और रूस भी मिलकर एक हो जाएंगे और दुनिया में शांति लाने के लिए आतंकवाद के खिलाफ खड़े हो जाएंगे। यह घटना साल 2015 के अंत में और साल 2016 के शुरू में होने की संभावना मानी जा रही है।
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आतंकी हमले के बारें में भी भविष्यवाणी की थी कि यॉर्क को न्यू सिटी, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को सेंटर ऑफ द अर्थ और ट्विन टॉवर को टू ग्रेट रॉक्स से जोड़ा गया है। इसका मतलब साल 2001 के 9/11 के हमले से जोड़ा गया है। जिसमें अपहरणकर्ताओं ने दो प्लेन हाईजेक करके ट्विन टॉवर पर क्रैश कराए थे।
Latest India News