1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्‍तान ने 24 घंटों में 5वीं बार किया सीज़फायर उल्‍लंघन, रात में 2 घंटे जबर्दस्‍त फायरिंग

पाकिस्‍तान ने 24 घंटों में 5वीं बार किया सीज़फायर उल्‍लंघन, रात में 2 घंटे जबर्दस्‍त फायरिंग

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान ने 5 बार सीज़ फायर का उल्लंघन किया।

<p>Cearse Fire</p>- India TV Hindi
Cearse Fire

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर आलोचना के बाद भी पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। पिछले 24 घंटे में पाकिस्‍तान ने 5 बार सीज़ फायर का उल्‍लंघन किया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 1 बजे पाकिस्‍तानी सेना ने सीमा पार से भारत के पूंछ जिले के गोलपुर सेक्‍टर में जबर्दस्‍त गोलाबारी शुरू कर दी। करीब 2 घंटे चली जोरदार फायरिंग रात करीब 3 बजे खत्‍म हुई। भारतीय सेना की ओर से भी पाकिस्‍तान की ओर से हुई फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल इस सीज़ फायर में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

इससे पहले रात करीब 11 बजे भी पाकिस्‍तान की ओर से सीज़ फायर का उल्‍लंघन किया गया था। पाकिस्‍तानी सेना ने पूंछ जिले के मानकोट सेक्‍टर में तेज गोलाबारी की। बताया जा रहा है कि पाकिस्‍तान ने बुधवार को तीन बार पहले भी सीजफायर का उल्‍लंघन करते हुए लगातार गोलाबारी जारी की। 

Latest India News