1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #UriAttack: भारत के हमले के बिना पाकस्तानी शेयर मार्केट धड़ाम

#UriAttack: भारत के हमले के बिना पाकस्तानी शेयर मार्केट धड़ाम

नई दिल्ली: उरी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान को घेरने की तैयारी में जुटा है वहीं पूरा पाकिस्तान युद्ध के डर से सकपकाया हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया अखबारों में, न्यूज चैनलों पर खबरें चल रही

stock market- India TV Hindi
stock market

नई दिल्ली: उरी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान को घेरने की तैयारी में जुटा है वहीं पूरा पाकिस्तान युद्ध के डर से सकपकाया हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया अखबारों में, न्यूज चैनलों पर खबरें चल रही हैं कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। जंग के डर से पाकिस्तान में शेयर मार्केट तक गिर गए। पाकिस्तानी अखबारों में युद्ध की आशंका से जुड़ी खबरें छप रही हैं। न्यूज चैनलों पर पैनलिस्ट जंग से होने वाला नफा-नुकसान समझाने में जुटे हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

धड़ाम हो गया शेयर मार्केट

बुधवार को दिनभर पूरे पाकिस्तान में ये अफवाहें उड़ी रहीं कि भारत जल्द ही कोई बड़ा हमला कर सकता है..

  • युद्ध की आशंका से शेयर मार्केट करीब 569 प्वाइंट नीचे गिर गया।
  • इसी बीच पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पीओके को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया।
  • पीओके की ओर जाने वाले हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया।

Also read:

युद्ध के डर से क्यों सकपकाया पाकिस्तान ?

इन खबरों के सामने आते ही पूरे पाकिस्तान में ये खौफ पसरने लगा कि जंग शुरू हो सकती है। टीवी चैनलों पर दिख रही खबरों पर लोग यकीन करने लगे। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने ये कहकर हालात संभालने की कोशिश की ये युद्धाभ्यास के लिए हो रहा है फिर भी पाकिस्तानी यकीन करने के लिए तैयार नहीं थे। लोगों के मन से डर निकालने के लिए ख्वाजा एम आसिफ ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में हाईवे पर खड़े पाकिस्तानी फाइटर जेट दिख रहे थे ट्विटर पर ख्वाजा ने लिखा- हमारे आसमान के रक्षक.. वो पूरी तरह तैयार हैं.. हमारे मोटरवे ही रनवे हैं..

रक्षा मंत्री ट्विटर पर अपनी तैयारियां दिखा रहे हैं लेकिन पाकिस्तान में अब भी खौफ पसरा हुआ है। इसी बीच भारत में एक बार फिर सबक सिखाने की आवाजें उठाने लगी हैं। पूरा पाकिस्तान भारत के पलटवार से खौफ में है वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारत में पनपे इस गुस्से को अब भी नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में जब भाषण का मौका आया तो नवाज ने उरी हमले का जिक्र करने की बजाए हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी को ही अपना हीरो बता डाला।

नवाज के इस रूख पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे पाकिस्तान और आतंकवाद का कनेक्शन साफ-साफ झलक रहा है। बीजेपी नेता राम माधव ने कहा कि नवाज संयुक्त राष्ट्र में लश्कर के कमांडर की तरह स्पीच दे रहे थे।

Latest India News