नई दिल्ली: उरी हमले के बाद भारत पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कोशिश में जुटा है लेकिन इसके साथ-साथ पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी भी चल रही है। हमले के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सीक्रेट मीटिंग की थी। अब इस बैठक की पूरी डिटेल सामने आई है। 2 घंटे की इस मीटिंग में पाकिस्तान से निपटने का प्लान तैयार हुआ।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
सीक्रेट रूम में पीएम मोदी के 2 घंटे
उरी आतंकी हमले के बाद साउथ ब्लॉक में एक ऐसी हाईलेवल मीटिंग हुई जिसकी भनक भर से पूरा पाकिस्तान बेचैन है। उरी आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस वॉर रूम में गए जो जंग के हालात में अपने आप युद्ध का कंट्रोल रूम बन जाता है।
20 सितंबर का दिन.. उरी हमले के ठीक 2 दिन बाद.. जब देशभर से पाकिस्तान को सबके सिखाने की आवाजें उठ रहीं थीं तब साउथ ब्लॉक की इस बिल्डिंग में जबरदस्त हलचल थी। वजह थी वॉर रूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी। पीएम इस वॉर रूम में करीब 2 घंटे तक रहे। जिस वक्त ये मीटिंग चल रही थी बाहर किसी को भनक भी नहीं थी कि पीएम वॉर रूम में हैं। पीएम ने बंद कमरे में एक हाईलेवल मीटिंग की और इस बैठक में 5 लोग थे-
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल
- सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग
- वायुसेनाध्यक्ष अरूप राहा
- नेवी चीफ सुनील लांबा
बंद कमरे की हाईलेवल मीटिंग में क्या हुआ ?
इस वॉर रूम के अंदर का नजारा कुछ ऐसा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक टेबल के पास बैठे थे। सामने तीनों सेनाओं के चीफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल। सबने बारी-बारी से प्रजेंटेशन दिया। वॉर रूम में हुए इस प्रजेंटेशन का एक ही मकसद था.. पाकिस्तान को कैसे सबक सिखाया जा सकता है। तीनों सेनाओं के चीफ ने प्रधानमंत्री को दुश्मन के ठिकानों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पाकिस्तान में आतंकियों के मूवमेंट से जुड़ी खुफिया इनपुट की पूरी डिटेल दी गई।
Also read:
- महाराष्ट्र: स्कूली बच्चों का दावा, उरण में दिखे 5 हथियारबंद संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन शुरू
- UN: अफगानिस्तान ने पाक को लताड़ा, कहा सबको पता है आतंकी कहां रहते हैं
- कानपुर टेस्ट: लड्डू और टीशर्ट का ‘लालच’ भी काम नहीं आया
PM के सामने सर्जिकल स्ट्राइक का प्रजेंटेशन !
खबर है कि इस वॉर रूम में प्रधानमंत्री के सामने एक बड़ी सी मेज पर बाकायदा पाकिस्तान का नक्शा रखा गया। इस नक्शे पर दुश्मन की लोकेशन बताई गई। ठिकानों की लोकेशन दिखाई गई। इतना ही नहीं दुश्मन के ठिकानों की हकीकत समझाने के लिए टेबल पर सैंड मॉडल भी रखा गया यानी रेत के जरिए ठीक वैसे टारगेट बनाए गए जो पाकिस्तान में मौजूद हैं। टेबल पर प्रजेंटेशन के अलावा एक बड़ी सी स्क्रीन पर पावर प्रजेंटेशन भी दिया गया।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि तीनों सेनाओं के चीफ ने बारी-बारी से अपनी रणनीति का खुलासा किया। किसी ऑपरेशन की सूरत में पाकिस्तान के ठिकानों पर कैसे कार्रवाई की जाएगी। पीएम को इसकी पूरी रणनीति समझाई गई। युद्ध के हालात में तीनों सेनाएं किस तालमेल के साथ लड़ेंगी ये बताया गया।
‘हमले की तैयारी पूरी है बस ऊपर से आदेश का इंतजार’
वैसे, प्रधानमंत्री पहले भी 2 बार इस वॉर रूम में आ चुके हैं लेकिन तब हालात नॉर्मल थे। उरी आतंकी हमले के बाद हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। प्रधानमंत्री की इस हाईलेवल मीटिंग के बाद बीएसएफ के आईजी ने राजस्थान बॉर्डर का दौरा किया। आईजी ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है बस ऊपर से आदेश का इंतजार है। खुद प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि हमले के लिए जो जिम्मेदार हैं उन्हें सजा मिलकर रहेगी। ऐसे में वॉररूम में पीएम का जाना भारत के पलटवार की ओर इशारा कर रहा है।
देखिए वीडियो-