1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट मामले में बदले पाक के तेवर, भारत के सबूतों को किया खारिज

पठानकोट मामले में बदले पाक के तेवर, भारत के सबूतों को किया खारिज

नई दिल्ली: पठानकोट में आतंकवादी हमले को लेकर भारत की तरफ से दिए गए सबूतों को पाकिस्तान ने खारिज कर दिया है। जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने अब तक जो

pathankot- India TV Hindi
pathankot

नई दिल्ली: पठानकोट में आतंकवादी हमले को लेकर भारत की तरफ से दिए गए सबूतों को पाकिस्तान ने खारिज कर दिया है। जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने अब तक जो सबूत दिए हैं, वो अधूरे और अपर्याप्त है। उनके आधार पर जांच में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है।

भारत ने पाकिस्तान को वो नंबर्स बताए थे जिन पर पठानकोठ हमले के दौरान आतंकवादियों ने पाकिस्तान में बात की थी। इन कॉल्स की ट्रांसक्रिप्ट भी भारत ने पाकिस्तान को दी थी लेकिन पाकिस्तान ने उन्हें स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया है।

पठानकोट मामले में पुख्ता सबूत नहीं मिले- पाक

पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने जो मोबाइल नंबर दिए हैं, वो अन रजिस्टर्ड है। इन नंबर्स के आधार पर किसी व्यक्ति या उसके पते ठिकाने तक नहीं पहुंचा जा सकता। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की जांच एजेंसियों का कहना है कि सबूत पुख्ता नहीं हैं इसीलिए पाकिस्तान की एजेंसियां पठानकोट हमले को एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी किसी  नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। किसी भी  संदिग्ध को पाकिस्तान की जांच एजेंसियों ने कोर्ट में पेश नहीं किया है।

यह भी पढ़िए- #Pathankot: 6 आतंकियों का हमला, 65 घंटे की जंग, 7 जवान शहीद, जानिए पूरी कहानी

पठानकोट हमले के आतंकवादी का आखिरी कॉल

पाकिस्तान कुछ भी कहे लेकिन असलियत ये है कि भारत ने जो सबूत दिए थे वो पुख्त हैं। भारत ने पाकिस्तान को पठानकोट हमले के वक्त आतंकवादियों की तरफ से हुई फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग भी दी है। एक आतंकवादी ने अपनी मां को फोन करके बताया था कि उसने दो लोगों को मार दिया। ये उसकी आखिरी कॉल है, इसलिए इसे रिकॉर्ड कर लो। इस आतंकवादी की 18 मिनट की बातचीत को भी भारत ने पाकिस्तान को सौंपा।

पठानकोट अटैक के आतंकी ने मां से क्या कहा ?

आतंकी नासिर- सलाम..नासिर बोल रहा हूं

चाचा- सलाम..कहां हो तुम..तुम सुरक्षित तो हो ?

आतंकी नासिर- मैं अभी दूसरे देश में हूं..मां कहां है ?

चाचा- लो..मां से जल्दी में बात करो..

आतंकी की मां- बेटा..तुम कहां हो..उम्मीद करती हूं कि सही-सलामत होगे..

आतंकी नासिर- हम लोग हिन्दुस्तान में हैं..तुम्हारे बेटे ने दो काफिरों को मार दिया है..मैंने उनके गले को डैगर से काट डाला..अब हमलोग बड़े हमले के लिए तैयार हैं..

आतंकी की मां- तू जांबाज है..बहादुर है..तुम्हें अल्लाह जन्नत नसीब करे..

आतंकी नासिर- मैंने वही जैकेट पहन रखा है..जो तुमने मेरे लिए बुना था..अब ये ही मेरे लिए कफन है..

आतंकी की मां- लेकिन तुम हिन्दुस्तान में दाखिल होने में कामयाब कैसे हुए..

नासिर- हम लोगों ने एक SUV कार लिया था..एक लैंड क्रूजर ने हमें बॉर्डर पर ड्रॉप किया

आतंकी की मां- तुम्हारे पास खाने के लिए कुछ है..

आतंकी नासिर- ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट के अलावा कुछ नहीं है..

आतंकी की मां- लेकिन तुमने काफिरों को कैसे मारा..

आतंकी नासिर- मेरे पास अभी इसे बताने के लिए ज्यादा वक्त नहीं है..ये मेरी अंतिम बातचीत है..मैं चाहता हूं कि तुम इस बातचीत को भविष्य के लिए रिकॉर्ड करके रखो..

आतंकी की मां- मैं रिकॉर्ड करना नहीं जानती

आतंकी नासिर- बाबर इसे कर सकता है..वो इस फोन में रिकॉर्ड कैसे करते हैं..ये जानता है..

आतंकी नासिर- बाबर..जैसे ही मेरे उस्ताद मेरी शहादत का एलान करें..वैसे ही तुम सभी जश्न मनाना

आगे की स्लाइड में पढिए- पठानकोट हमले में पाकिस्तानी साजिश का सबूत

Latest India News