1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट मामले में बदले पाक के तेवर, भारत के सबूतों को किया खारिज

पठानकोट मामले में बदले पाक के तेवर, भारत के सबूतों को किया खारिज

नई दिल्ली: पठानकोट में आतंकवादी हमले को लेकर भारत की तरफ से दिए गए सबूतों को पाकिस्तान ने खारिज कर दिया है। जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने अब तक जो

nawaz sharif

पठानकोट हमले में पाकिस्तानी साजिश का सबूत

पठानकोट अटैक में NIA की जांच से कुछ बड़े खुलासे हुए हैं। अब तक के इनवेस्टिगेशन से खुलासा हुआ है कि पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकवादी जैश ए मोहम्मद के थे और वो बमियाल के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे। एनआईए को इस बात के अहम सबूत मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक पठानकोट एयरबेस में रहने वाले कई परिवारों से पूछताछ की गई है। इस पूछताछ का मकसद ये पता लगाना था कि कहीं किसी अंदर के भेदिए ने तो आतंकवादियों की मदद नहीं की।

सूत्रों के मुताबिक ये भी पता चला है कि आतंकवादी पाकिस्तान से हथियार ले कर आए थे। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार मिले हैं, वो पाकिस्तान के हैं। इन हथियारों को दूसरे देशों में खरीदा गया था। माना जा रहा है कि आतंकवादी नाले के पास की बॉउंड्री को पार कर एयरबेस में दाखिल हुए थे। एयरबेस की फेंसिंग के तारों को अंदर से काटे जाने के कोई सबूत नहीं हैं। तार काटे जाने की फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगा तय।

Latest India News