1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में भूकम्प के झटके, पाकिस्तान में भी झटके महसूस किए गए

भारत में भूकम्प के झटके, पाकिस्तान में भी झटके महसूस किए गए

गुजरात, पंजाब और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार को मध्यम तीव्रता वाले भूकम्प के झटके महसूस किए गए।

Earthquake
- India TV Hindi
Image Source : PTI Earthquake

नई दिल्ली: गुजरात, पंजाब और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार को मध्यम तीव्रता वाले भूकम्प के झटके महसूस किए गए। पंजाब में भारत-पाक सीमा क्षेत्र के पास रिक्टर पैमाने पर 4.6 की तीव्रता वाले भूकम्प आया जिसके झटके पाकिस्तान और दिल्ली सहित उत्तरी भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकम्प केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार भूकम्प का केन्द्र भारत-पाक सीमा पर जमीन के 15 किलोमीटर नीचे था। एनसीएस के आपरेशन प्रमुख जे एल गौतम ने कहा, भूकम्प का केन्द्र भारतीय ओर लेकिन सीमा के बेहद करीब था। किसी तरह के जान माल के नुकसान की तत्काल खबर नहीं है। इससे पहले सुबह करीब सवा नौ बजे गुजरात में रिक्टर पैमाने पर 4.5 की तीव्रता वाले भूकम्प के झटके महसूस किए गए। मणिपुर के चंदेल में भी सुबह आठ बजकर एक मिनट पर 3.2 की तीव्रता वाला भूकम्प आया।

Latest India News