1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब PM मोदी से मिले 12 साल के सबरी वेंकट, जानिए क्यों है चर्चा में?

जब PM मोदी से मिले 12 साल के सबरी वेंकट, जानिए क्यों है चर्चा में?

कोयंबटूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोयंबटूर एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे सबरी वेंकट से मिले। बता दें कि 12 साल के सबरी वेंकट को सुगम्य भारत अभियान के दौरान नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

कोयंबटूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोयंबटूर एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे सबरी वेंकट से मुलाकात की। बता दें कि 12 साल के सबरी वेंकट को सुगम्य भारत अभियान के दौरान नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे युवा मित्र सबरी वेंकट को सुगम्य भारत अभियान के दौरान नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनके भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।'

प्रधानमंत्री मोदी आज तमिलनाडु के होशुर में एक रैली को संबोधित करने गए थे। मोदी ने हेलिकॉप्टर घोटाले में पहली बार कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए जनता से पूछा कि हेलिकॉप्टर में चोरी करने वालों पर सजा होनी चाहिए कि नहीं। वहां से लौटते समय कोयंबटूर एयरपोर्ट पर उन्होंने दिव्यांग बच्चे सबरी वेंकट से मुलाकात की।

Latest India News