1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मानेक शॉ सेंटर से पीएम मोदी ने की छात्रों से बातचीत

मानेक शॉ सेंटर से पीएम मोदी ने की छात्रों से बातचीत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मानेक शॉ अडिटोरियम में छात्रों के जीवन में शिक्षकों के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने इस दौरान कला उत्सव वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

सवाल- बैंगलुरु के अजॉय ने पूछा कि हम युवाओं को शिक्षक पेशे में आने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं?

मोदी- तुम क्या बनना चाहते हो....ऐसा नहीं है कि देश में अच्छे शिक्षकों की कमी है। आज या यह कार्यक्रम विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को सिखा सकता है कि वो कुछ कर सकते हैं। मैं जानता हूं कि टीचिंग प्रोफेशन पीढ़ियों को तैयार करने का काम है। क्या लोग सप्ताह में एक घंटा या याल में 100 घंटे किसी को पढ़ाने में लगा सकते हैं। डॉक्टर हो, इंजीनियर हों, आईएस पीसीएस हों, हम भी चलेंगे ...तो ऐसे शिक्षा में नई ताकत आ सकती है। इससे सुधार होगा। देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं रहती है।

सवाल- झारखंड बोकारो की अंशिका मिंस ने पीएम मोदी से पूछा किसी विद्यार्थी के लिए सफलता की क्या रेसिपी हो सकती है?

मोदी- सफलता की कोई रेसिपी नहीं होती है। हमें बस ठान लेना चाहिए कि असफल नहीं होना चाहिए। विफलता को कभी सपनों का रेगिस्तान नहीं बनने देना चाहिए। विफलता को सफलता का फाउंडेशन बनाना चाहिए। विफलता की तरफ देखने का दृष्टिकोण सफलता के लिए अहम है। 1930 में एक किताब लिखी गई थी 60-70 पेज की है पॉलियना उसे पढ़ना चाहिए। सफलता को समय की पाबंदी में मत बांधिए उसको किसी पैरामीटर में मत तोलिए। चीजों को कैसे देखते हैं उससे सफलता तय होती है।

Latest India News