नई दिल्ली: शोपियां जिले में मृत पाए गए 22 साल के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के कातिलों के पोस्टर पुलिस ने जारी कर दिए हैं। पुलिस ने तस्वीर जारी कर आम जनता से सहयोग मांगा है। वहीं दक्षिण कश्मीर के युवाओं में फैयाज की हत्या को लेकर गुस्सा भी बढ़ रहा है। उधर ये भी खबर है कि इस घटना को देखते हुए सेना ने जम्मू कश्मीर में अब छुट्टी पर आने वाले अपने जवानों और अधिकारियों को पुलिस तथा सेना को पहले जानकारी देने को कहा है। (ये भी पढ़ें: भारत सैन्य शक्ति में विश्व का चौथा शक्तिशाली देश, फ़्रांस, इंग्लैंड और जापान को पछाड़ा)
पुलिस ने जिन तीन आतंकियों की तस्वीर जारी की है इनमें से इशफाक अहमद ठाकोर और गयास-उल-इस्लाम का ताल्लुक दक्षिण कश्मीर के पडरपुरा इलाके से है जबकि अब्बास अहमद भट्ट नाम का आतंकी मंत्रीबाग इलाके का रहने वाला है। ये तीनों आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस ने इन्हें पकड़ने में मदद करने वालों को ईनाम देने का भी ऐलान किया है।
बता दें कि आतंकवादियों ने 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट को अगवा कर उनकी हत्या कर दी। फैयाज अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। उमर फैयाज को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में स्थित हरमन गांव से उनके मामा के घर से नौ मई को अगवा कर लिया गया था और 10 मई को गोलियों से छलनी उनका शव मिला था। कुलगाम जिले के सुडसोना निवासी फैयाज सेना में शामिल होने के बाद पहली बार छुट्टी लेकर घर आए थे।
ये भी पढ़ें: जब दिल्ली के थाने में हुआ निर्वस्त्र प्रदर्शन, शर्म से भागे पुलिसवाले
यूपी में ऐसी महिला से शादी करने पर योगी सरकार देगी 51 हजार रुपए
Latest India News