1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत सैन्य शक्ति में विश्व का चौथा शक्तिशाली देश, फ़्रांस, इंग्लैंड और जापान को पछाड़ा

भारत सैन्य शक्ति में विश्व का चौथा शक्तिशाली देश, फ़्रांस, इंग्लैंड और जापान को पछाड़ा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 12, 2017 07:24 pm IST,  Updated : May 12, 2017 07:24 pm IST

भारत सैन्य शक्ति के मामले में विश्व में चौथा सबसे शक्तिशाली देश है। भारत ने फ़्रांस, इंग्लैंड, जापान और जर्मनी जैसे देशों को पीछे छेड़ दिया है।

India, Military power- India TV Hindi
India, Military power

भारत सैन्य शक्ति के मामले में विश्व में चौथा सबसे शक्तिशाली देश है। भारत ने फ़्रांस, इंग्लैंड, जापान और जर्मनी जैसे देशों को पीछे छेड़ दिया है।

ग्लोबल फ़ायरपॉवर की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका विश्व का सबसे शकितिशाली देश है जबकि उसके बाद रुस और चीन आते हैं।

सैन्य शक्ति का आंकलन करते समय ग्लोबल फ़ायरपॉवर ने उस देश के सैन्य बजट, कार्यबल और सैन्य उपकरणों को ध्यान में रखा है। उसने 106 देशों की सूची बनाई है।

रिपोर्ट के अनुसार इसलिये भारत चौथा सक्तिशाली देश है:

रक्षा बजट-51 अरब डॉलर

टैंक-4,426
एयरक्राफ़्ट/हेलिकॉप्टर कैरियर-3
एयरक्राफ़्ट-2,102 
कुल नौसैनिक शक्ति- 295
फ्रंटलाइन पर सक्रिय जवान-1,325,000

अमेरिका
रक्षा बजट-587 अरब डॉलर
टैंक- 5,884 
एयरक्राफ़्ट/हेलिकॉप्टर कैरियर-19
एयरक्राफ़्ट-13,762 
कुल नौसैनिक शक्ति-415
फ्रंटलाइन पर सक्रिय जवान-1,400,000

रुस
रक्षा बजट-44 अरब डॉलर
टैंक- 20,215 
एयरक्राफ़्ट/हेलिकॉप्टर कैरियर-1
एयरक्राफ़्ट-3,794 
कुल नौसैनिक शक्ति-352
फ्रंटलाइन पर सक्रिय जवान-766,055

चीन
रक्षा बजट-162 अरब डॉलर
टैंक- 6457 
एयरक्राफ़्ट/हेलिकॉप्टर केरियर-1
एयरक्राफ़्ट-2,955
कुल नौसैनिक शक्ति-714
फ्रंटलाइन पर सक्रिय जवान-2,335,000

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत