1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीति आयोग ने आईईएस अधिकारियों के 56 पद किए सरेंडर

नीति आयोग ने आईईएस अधिकारियों के 56 पद किए सरेंडर

नई दिल्ली: नीति आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवा आईईएस अधिकारियों के 56 पद सरेंडर कर दिए हैं। इन्हें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में पुन: नियुक्त किया गया है।

niti aayog- India TV Hindi
niti aayog

नई दिल्ली: नीति आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवा आईईएस अधिकारियों के 56 पद सरेंडर कर दिए हैं। इन्हें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में पुन: नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर कार्यबल की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद आयोग ने आईईएस अधिकारियों की संख्या घटाने का फैसला किया है।

नीति आयोग द्वारा सरेंडर किए गए 56 आईईएस कैडर पदों में से 21 को पिछले साल अगस्त में एक आदेश के जरिए अन्य जगहों पर तैनात किया गया है। वित्त मंत्रालय के हालिया आदेश के अनुसार शेष 35 अधिकारियों को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में तैनात किया गया है। इनमें कृषि, मानव संसाधन एवं विकास, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय शामिल हैं। इससे पहले अगस्त, 2015 में टीम इंडिया हब, ज्ञान एवं नवोन्मेषण हब, फ्लेक्सी पूल तथा नीति सचिवालय में सपोर्ट ढांचे की संख्या पूर्व के 1,255 की तुलना में 500 रहेगी।

इसे भी पढ़े:- योजना आयोग को बंद करना अच्छा: मायरा

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने बीते साल नीति आयोग का गठन किया था। इस आयोग ने योजना आयोग का स्थान लिया था, हालांकि केंद्र सरकार के इस फैसले का विपक्ष ने विरोध भी किया था।

Latest India News