1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरदासपुर में आंतकी हमले की कहानी, पुलिस की जुबानी

गुरदासपुर में आंतकी हमले की कहानी, पुलिस की जुबानी

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर शहर में आज सुबह आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। आतंकी आर्मी की ड्रेस पहनकर आए थे और सुबह सबसे पहले कटरा जा रही बस पर फायरिंग शुरु कर दी। इस

गुरदासपुर में आंतकी...- India TV Hindi
गुरदासपुर में आंतकी हमले की कहानी, पुलिस की जुबानी

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर शहर में आज सुबह आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। आतंकी आर्मी की ड्रेस पहनकर आए थे और सुबह सबसे पहले कटरा जा रही बस पर फायरिंग शुरु कर दी। इस हमले में तीन पुलिसवालों सहित नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

हमला सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर हुआ। हमला कैसे और कब हुआ आइए जानते है एक जवान की आंखों देखी दास्‍तान...

पहला हमला : ढाबे को निशाना बनाया और मारूति-ऑल्टो पर कब्‍जा किया

पुलिस के अनुसार हमलावरों ने पहले सड़क किनारे स्थित एक ढाबे को निशाना बनाया और फिर एक व्यक्ति से उसकी मारूति-800 छीन ले गए जिस पर पंजाब का नंबर था । उन्होंने दीनानगर बाईपास के नजदीक सड़क किनारे एक विक्रेता की गोली मार कर हत्या कर दी ।

दूसरा हमला : बस और हेल्‍थ सेंटर पर किया हमला : 1 महिला सहित तीन की मौत

फिर उन्होंने एक बस पर गोलीबारी की और इसके बाद दीनानगर थाने के पास स्थित एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को निशाना बनाया जिसमें एक महिला सहित तीन नागरिकों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

Latest India News