1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरदासपुर में आंतकी हमले की कहानी, पुलिस की जुबानी

गुरदासपुर में आंतकी हमले की कहानी, पुलिस की जुबानी

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर शहर में आज सुबह आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। आतंकी आर्मी की ड्रेस पहनकर आए थे और सुबह सबसे पहले कटरा जा रही बस पर फायरिंग शुरु कर दी। इस

हमलें में घायल की कार छीन ली

स्थानीय निवासी कमलजीत सिंह मथारू ने कहा कि हमलावरों ने उस पर गोलीबारी कर उसकी कार छीन ली और वे सेना की वर्दी पहने हुए थे तथा भारी हथियारों से लैस थे । गोलीबारी में मथारू घायल हो गया और वह अस्पताल में भर्ती है ।

आतंकी हमला : गुरदासपुर के दीनानगर में दहशत, लोग खौफजदा

सेना की वर्दी में आए चार आतंकियों के एक बस और पुलिस चौकी पर हमले के बाद गुरदासपुर जिले के दीनानगर शहर में दहशत का माहौल है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी समेत 9 लोग मारे गए हैं।

जैसे ही हमले की खबर फैली, दीनानगर पुलिस चौकी के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। ज्यादातर लोग घरों के अंदर ही रहे। कई लोगों ने स्थिति की ताजा जानकारी लेने के लिए टीवी सेट चला लिए। दीनानगर पठानकोट शहर से 25 किलोमीटर की दूरी पर है और यह गुरदासपुर जिले का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।

दीनानगर पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित आवास में रहने वाले जतिंदर कुमार ने कहा, हमले के बारे में पता चलने के बाद से लोग घबराए हुए हैं।

जतिंदर ने बताया, हम अब भी पुलिस चौकी पर सुरक्षाकर्मियों और संदिग्ध आतंकियों के बीच चल रही गोलीबारी की आवाजें सुन सकते हैं।

Latest India News