1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नौवहन आतंकवाद एक बड़ा खतरा: राजनाथ

नौवहन आतंकवाद एक बड़ा खतरा: राजनाथ

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि नौवहन आतंकवाद एक बड़ा खतरा है जिसका व्यापक आर्थिक प्रभाव हैं और सरकार सभी बड़े एवं छोटे बंदरगाहों का सुरक्षा आडिट करा रही है ताकि तटीय सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित बिन्दुओं की पहचान की जा सके।

Rajnath Singh
- India TV Hindi
Rajnath Singh

मुम्बई: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि नौवहन आतंकवाद एक बड़ा खतरा है जिसका व्यापक आर्थिक प्रभाव हैं और सरकार सभी बड़े एवं छोटे बंदरगाहों का सुरक्षा आडिट करा रही है ताकि तटीय सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित बिन्दुओं की पहचान की जा सके।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, हमारे तटों की कमजोरी 1993 में सामने आई थी जब विस्फोटक तस्करी करके रायगढ़ ले जाए गए थे और उसके बाद 2008 में जब मुम्बई पर आतंकी हमला हुआ था।

इसे भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव में राजनाथ सिंह हो सकते हैं BJP का चेहरा?

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि वे तटीय सुरक्षा की समीक्षा संबंधी एक बैठक में यहां आए हैं। उन्होंने आगे ट्वीट किया, हमें अपनी तटीय सुरक्षा को चुस्त-दुरूस्त और अभेद्य बनाने की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने बैठक में कहा, नौवहन आतंकवाद एक बड़ा खतरा है, जिसका व्यापक आर्थिक प्रभाव हैं।

उन्होंने कहा कि मुम्बई पर 2008 में 26/11 आतंकी हमले के बाद तटीय सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में कई पहल की गई है। गृह मंत्री ने आगे ट्वीट किया, हम रडार एवं स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) रिसीवर की श्रृंखला लगा रहे हैं ताकि भारतीय तटीयरेखा को सुरक्षित बनाया जा सके।

Latest India News