हैदराबाद: हैदराबाद में इन दिनों रमजान के चलते रातें गुलजार हैं। आधी रात बीतने के बावजूद सड़कों पर चहल-पहल दिख रही है। सड़क के दोनों ओर खड़ी कारों में सवार लोग लजीज हलीम (पकवान) का लुत्फ उठाते दिखेंगे। व्यस्त टोली चौकी-मेहदीपतनम चौक पर स्थित दो मशहूर हलीम ठिकाने 'पिस्ता हाउस' और 'शाहजी हाउस' के दर्जनों वेटर जी-जान से हलीम के कद्रदानों की खिदमत में जुटे हुए हैं। खरीददार, मस्जिद से लौट रहे नमाजी, आईटी संस्थानों से आ रहे तकनीशियन और दर्जनों परिवार इन जायके के ठिकानों पर गर्मागरम हलीम का स्वाद चख रहे हैं।
Latest India News