1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शनि मंदिर मामला: रामदेव बोले, धर्म में महिलाओं से भेदभाव ना हो

शनि मंदिर मामला: रामदेव बोले, धर्म में महिलाओं से भेदभाव ना हो

योग गुरू रामदेव ने महाराष्ट्र के शनि मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करने और लैंगिक आधार पर भेदभाव खत्म करने की मांगें कर रही महिला कार्यकर्ताओं का समर्थन किया।

baba ramdev- India TV Hindi
Image Source : PTI baba ramdev

नई दिल्ली: योग गुरू रामदेव ने महाराष्ट्र के शनि मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करने और लैंगिक आधार पर भेदभाव खत्म करने की मांगें कर रही महिला कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी धर्म में किसी महिला के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

रामदेव ने कहा, किसी भी धर्म में किसी महिला के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए । यह भावना के खिलाफ है, यह गलत है।

रामदेव से महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शनि शिंंगणापुर मंदिर मंे प्रवेश को लेकर महिलाओं की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन के बारे में सवाल किया गया था ।
 

Latest India News