1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘भारत माता का सम्मान नहीं करने वाले की गर्दन काट सकते हैं’

‘भारत माता का सम्मान नहीं करने वाले की गर्दन काट सकते हैं’

हरियाणा में आरएसएस द्वारा आयोजित सद्भावना रैली में जनता को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून है वरना एक की क्या लाखों की गर्दन काट सकते हैं।

ramdev- India TV Hindi
ramdev

नई दिल्ली: हरियाणा में आरएसएस द्वारा आयोजित सद्भावना रैली में जनता को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून है वरना एक की क्या लाखों की गर्दन काट सकते हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक रोहतक में हुई इस सद्भावना रैली में बाबा रामदेव ने भारत माता की जय नारे पर चल रहे विवाद पर कहा 'कोई आदमी टोपी पहनकर खड़ा हो जाता है, बोलता है भारत माता की जय नहीं बोलूंगा, चाहे मेरी गर्दन काट दो। अरे इस देश में कानून हैं, नहीं तो तेरी एक की क्या, हम तो लाखों की गर्दन काट सकते हैं।'

रामदेव ने यह भी कहा कि 'कोई ऐसे खड़ा हो कर बोल दे, इसलिए इन हुड़दंगियों के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। हम इस देश के कानून और संविधान का सम्मान करते हैं, नहीं तो कोई भारत माता का अपमान करे, एक नहीं, हम हज़ारों लाखों के शीष कमल करने का सामर्थ्य रखते हैं।'

कुछ ही दिन पहले ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि अगर कोई उनकी गर्दन पर छुरी भी रख दे तब भी वो भारत माता की जय नहीं बोलेंगे।

हालाँकि रामदेव ने अपने भाषण में ओवैसी का नाम नहीं लिया। हाल ही में देवबंद स्थित इस्लामिक तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम ने एक फतवा जारी करते हुए कहा था कि भारत माता की जय का नारा लगाना इस्लाम धर्म में उचित नहीं है।

Latest India News